Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सालों पहले लिया घर लेकिन अब तक नहीं हुई रजिस्ट्री? अपना सकते हैं ये उपाय

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 15 May, 2025
मकान/ज़मीन की रजिस्ट्री कराना बहुत ज़रूरी है लेकिन अगर बिल्डर रजिस्ट्री कराने में देरी कर रहा है तो रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी से शिकायत या कंज़्यूमर कोर्ट में केस कर सकते हैं। इसके अलावा वकील के ज़रिए बिल्डर/डेवलपर को लीगल नोटिस भेजकर रजिस्ट्री करने को कह सकते हैं। सिविल कोर्ट में स्पेसिफिक परफॉर्मेंस सूट भी दायर कर सकते हैं।