बेंगलुरु में डिलीवरी के दौरान सिलेंडर में लगी आग, दरवाज़े पर जल रहे दीये से हुआ हादसा
बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके में मंगलवार को एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान उसमें आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर के दरवाज़े पर पूजा के बाद जलाए गए दीये की लौ से सिलेंडर से लीक हो रही गैस में आग लगी थी। घटना के दौरान डिलीवरी कर्मचारी बाल-बाल बच गया। पुलिस और दमकल-कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
read more at इंडिया टीवी


