छात्राओं के रेप-ब्लैकमेल कांड के आरोपी को राजस्थान में वकीलों ने लात-घूसों से पीटा
ब्यावर (राजस्थान) में स्कूली छात्राओं से रेप-ब्लैकमेल कांड के आरोपी पूर्व पार्षद हाकिम कुरैशी पर पेशी के दौरान वकीलों ने हमला कर दिया जिसका वीडियो सामने आया है। आरोपी को अजमेर में पॉक्सो कोर्ट लाया गया था जहां वकीलों ने पुलिस की मौजूदगी में उसपर थप्पड़ व लात-घूंसे बरसा दिए। मामले में 4 नाबालिग सहित 14 लोग पकड़े गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


