Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रिलायंस पावर ने जून तिमाही में कमाया ₹45 करोड़ मुनाफा, पिछले साल था ₹97.85 करोड़ का घाटा

short by ऋषि राज / on Saturday, 19 July, 2025
रिलायंस पावर ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में ₹44.68 करोड़ का मुनाफा कमाया है। पिछले साल समान तिमाही में कंपनी ने ₹97.85 करोड़ का घाटा दर्ज किया था। इस तिमाही में कंपनी की आमदनी ₹2,025.31 करोड़ रही जो पिछले साल ₹2,069.18 करोड़ थी। वहीं, कंपनी का खर्च घटकर ₹1,953.01 करोड़ रह गया जो पिछले साल ₹2,142.51 करोड़ था।
read more at भाषा