किसान नेता डल्लेवाल के समर्थन में खनौरी बॉर्डर पर 10 और किसान आमरण अनशन पर बैठे
पंजाब और हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर एमएसपी समेत किसानों की अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में 10 और किसान आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने बताया कि इससे पहले 111 किसानों ने डल्लेवाल को समर्थन देते हुए आमरण अनशन शुरू किया था।
read more at लेटेस्टली


