रोहित शर्मा को 'मोटा' कहने वालीं शमा ने CT सेमीफाइनल के बाद पढ़े उनकी तारीफ में कसीदे
कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भारत के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने के बाद कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि रोहित की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल जीत लिया है।" गौरतलब है, शमा ने रोहित को 'मोटा' व भारत का अब तक का सबसे 'प्रभावहीन' कप्तान बताया था।
read more at R.भारत


