शिक्षा मंत्री के गांव में ही फेल हो गए 10वीं के सभी छात्र, हिमाचल प्रदेश का है मामला
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के पैतृक गांव पौटा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इस साल 10वीं कक्षा के सभी छह विद्यार्थी परीक्षा में फेल हो गए। इस स्कूल में 2 वर्ष से गणित का टीचर नहीं था। हिमाचल बीजेपी के अनुसार, मंत्री द्वारा गोद लिए गए स्कूल में 10वीं कक्षा में 50% विद्यार्थी फेल हुए हैं।
read more at News18 हिंदी


