Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आज ही के दिन 1857 में मंगल पांडे ने अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ की थी विद्रोह की शुरुआत

short by रघुवर झा / on Saturday, 29 March, 2025
देश के स्वतंत्रता संग्राम में 29 मार्च के दिन की खास अहमियत है। 1857 में आज ही के दिन मंगल पांडे ने अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह की शुरुआत की थी। बंगाल की बैरकपुर छावनी में 34वीं बंगाल नेटिव इंफेन्टरी के मंगल पांडे ने 2 अंग्रेज़ अफसरों पर हमला किया था जिसके बाद उन्हें फांसी की सज़ा दी गई थी।
read more at भाषा