MP में परीक्षा में मोबाइल से नकल करते पकड़ा गया 10वीं कक्षा का छात्र, घर जाकर की खुदकुशी
मध्य प्रदेश के धार में 10वीं कक्षा के एक 15 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर अपने घर में खुदकुशी कर ली है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को प्री-बोर्ड की परीक्षा के दौरान छात्र मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ा गया था जिसके बाद उसने घर में फांसी लगाई। बकौल परिजन, छात्र स्कूल से आने के बाद काफी परेशान था।
read more at ABP न्यूूज़


