Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

7 वर्षीय बच्चे की बायीं आंख में थी दिक्कत, ग्रेटर नोएडा के डॉक्टर ने कर दिया दायीं का ऑपरेशन

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 14 November 2024
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) के आनंद स्पेक्ट्रम अस्पताल में बायीं आंख का ऑपरेशन कराने गए 7-वर्षीय बच्चे का डॉक्टर ने गलती से दायीं आंख का ऑपरेशन कर दिया था। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। दरअसल, बच्चे को बायीं आंख से अक्सर पानी आने की दिक्कत थी जिसके बाद डॉक्टर ने ₹45,000 में ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी।