विराट और रोहित ने तोड़ा भारत के लिए सर्वाधिक बार आईसीसी फाइनल खेलने का रिकॉर्ड
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भारत के लिए सर्वाधिक बार आईसीसी फाइनल खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला कोहली और रोहित का 8वां आईसीसी फाइनल है। उन्होंने 7 बार आईसीसी फाइनल खेलने वाले युवराज सिंह को पछाड़ा। वहीं, रवींद्र जडेजा अपने सातवें आईसीसी फाइनल में खेल रहे हैं।
read more at ESPNcricinfo


