सुदर्शन पटनायक ने 'पृथ्वी द्वारा चंद्रमा को राखी बांधते हुए' सैंड आर्ट की तस्वीर की शेयर
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने सोशल मीडिया पर पुरी के समुद्री तट पर बने 'पृथ्वी द्वारा चंद्रमा को राखी बांधते हुए' सैंड आर्ट की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लिखा, "इस बार हम चंदा मामा के साथ रक्षाबंधन मना रहे हैं।" उन्होंने यह कलाकृति चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर बनाई।


