दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के बाद तापमान में दर्ज हुई गिरावट
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश हुई जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बारिश के बाद कई इलाकों में जल भराव होने से जाम लग गया जिसके चलते ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने कहा कि आगामी 6-7 दिनों तक बादल छाए रहेंगे व बारिश होगी।
read more at हिन्दुस्तान


