Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डिटेंशन कैंप में बंद पाक शख्स को एससी ने रिहा करने का दिया आदेश, भारत में शादी से हैं 5 बच्चे

short by अनुज श्रीवास्तव / on Saturday, 30 April, 2022
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को वीज़ा अवधि समाप्त होने के आरोप में डिटेंशन कैंप में बंद 62-वर्षीय पाकिस्तानी व्यक्ति को रिहा करने का आदेश जारी किया। व्यक्ति 1989 में वीज़ा पर भारत आया था, जिसके बाद उसने यहीं शादी की और उसके 5 बच्चे हैं। कोर्ट ने केंद्र को व्यक्ति को दीर्घकालिक वीज़ा देने पर फैसला करने का निर्देश दिया।