बिहार में कई नवनियुक्त शिक्षक नहीं बता सके राज्यपाल का नाम व बीपीएससी का फुलफॉर्म
बिहार के पटना में शनिवार को नियुक्ति पत्र पाने वाले कई नवनियुक्त शिक्षक देश के उप-राष्ट्रपति, बिहार के राज्यपाल और बीपीएससी का फुलफॉर्म नहीं बता सके। एक नवनियुक्त शिक्षिका ने बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद का नाम पूछे जाने पर उनका नाम 'अब्दुल प्रसाद' बताया। वहीं, एक शिक्षिका बिहार के पहले मुख्यमंत्री का नाम नहीं बता सकीं।
read more at ABP न्यूज़


