Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फिलीपींस के पर्यटन के विज्ञापन में दिखाए गए दूसरे देशों के फुटेज; ऐड एजेंसी ने मांगी माफी

short by मोनिका शर्मा / on Monday, 3 July, 2023
फिलीपींस के पर्यटन विभाग ने पर्यटन को बढ़ावा देने वाले वीडियो विज्ञापन में दूसरे देशों के फुटेज दिखाए जाने के बाद मामले की जांच शुरू की है। एक ब्लॉगर ने बताया था कि विज्ञापन में थाईलैंड, बाली और दुबई के फुटेज दिखाए गए हैं जिसके बाद वीडियो हटा लिया गया। इसे बनाने वाली ऐड एजेंसी ने माफी मांगी है।
read more at The Independent