बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा- 'पीएम मोदी के भक्त हैं भगवान जगन्नाथ'; आलोचना होने के बाद दी सफाई
बीजेपी नेता और पुरी (ओडिशा) से लोकसभा प्रत्याशी संबित पात्रा ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में भगवान जगन्नाथ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भक्त बता दिया। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसकी आलोचना की और कहा, "ब्रह्मांड के स्वामी हैं जगन्नाथ।" वहीं, आलोचना होने के बाद पात्रा ने कहा, "गलती से कह दिया था...मेरी ज़ुबान फिसल गई थी।"
read more at X (formerly Twitter)


