फालतू होता है गवर्नर का पद, इनके चाय-नाश्ते पर होता है काफी खर्च: राजस्थान से सांसद बेनीवाल
नागौर (राजस्थान) से आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने देश में राज्यपाल के पद को फालतू बताया है। उन्होंने कहा, "इनके चाय-नाश्ते पर बहुत खर्च होता है। ये (सरकार के) डाकिए का काम करते हैं। देश में इनका पद नहीं होना चाहिए।" बकौल बेनीवाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खर्चा कम करने के लिए गवर्नर का पद खत्म कर देना चाहिए।
read more at इंडिया टीवी


