लैंगिक समानता के लिए एमसीसी ने बैट्समैन की जगह बैटर शब्द इस्तेमाल करने का किया ऐलान
मेरीलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने क्रिकेट के नियमों में संशोधन करते हुए बल्लेबाज़ों के लिए अंग्रेज़ी शब्द 'बैट्समैन' की जगह 'बैटर' शब्द इस्तेमाल करने का ऐलान किया है। एमसीसी ने कहा कि जेंडर न्यूट्रल शब्दावली का उपयोग सभी के लिए एक समावेशी खेल के रूप में क्रिकेट की स्थिति को और मज़बूत करने में मदद करेगा।
read more at हिन्दुस्तान


