Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वह नाज़ुक है, डर लगता है कि उसे कुछ हो ना जाए: दूसरी बेटी की प्रीमैच्योर डिलीवरी पर देबिना

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 1 December 2022
अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने अपनी दूसरी बेटी की प्रीमैच्योर डिलीवरी को लेकर कहा है, "अभी वह बेहद छोटी है। फिलहाल मैं किसी को उसे छूने नहीं देती।" उन्होंने आगे कहा, "हमें उसे लेकर बेहद सावधान रहना पड़ता है...कभी-कभी उसे किसी और को देते हुए घबराहट होती है...क्योंकि वह बहुत नाज़ुक है। डर लगता है कि (उसे) कुछ हो ना जाए।"