Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टेस्ट में किसी देश के खिलाफ 100 विकेट लेने व 1,000 रन बनाने वाले पहले एशियाई बने अश्विन

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 23 February, 2024
भारतीय ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में किसी देश के खिलाफ 100 विकेट लेने और 1,000 रन बनाने वाले पहले एशियाई क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट विकेट लिया और इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1,000 रन पूरे किए थे। हाल ही में अश्विन ने टेस्ट में 500 विकेट पूरे किए थे।