वायु सेना, थल सेना और नौसेना में कुल 1.55 लाख से अधिक पद हैं खाली: राज्यसभा में सरकार
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को राज्यसभा में बताया कि देश की तीनों सेनाओं (वायु सेना, थल सेना और नौसेना) में कुल 1.55 लाख से अधिक पद खाली हैं। उन्होंने बताया कि थल सेना में सर्वाधिक 1.36 लाख से अधिक पद रिक्त हैं। मंत्री के मुताबिक, नौसेना में 12,428 पद जबकि वायुसेना में 7,031 पद खाली हैं।
read more at भाषा


