Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

झारखंड में सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले चंपई सोरेन को राज्यपाल ने दिया मिलने का समय

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 1 February, 2024
झारखंड में नई सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले जेएमएम नेता चंपई सोरेन को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज (गुरुवार) शाम 5:30 बजे राजभवन बुलाया है। चंपई सोरेन ने राज्यपाल से बहुमत साबित करने के लिए समर्थक विधायकों के साथ मिलने का समय मांगा था। जेएमएम ने अगले मुख्यमंत्री के तौर पर चंपई सोरेन का नाम तय किया है।