'मंकी मैन' में कुछ आपत्तिजनक नहीं, लोकसभा चुनाव के कारण भारत में रिलीज़ टली: ऐक्टर मकरंद
अभिनेता मकरंद देशपांडे ने कहा है कि उन्हें लगता है कि हॉलीवुड फिल्म 'मंकी मैन' की रिलीज़ को चुनावों की वजह से रोक दिया गया है। उन्होंने कहा, "कभी भी रिलीज़ हो सकती है, फिल्म में ऐसा कुछ (आपत्तिजनक) नहीं है कि इसकी रिलीज़ रोकी जाए। मेरे हिसाब से यह फिल्म सब्र का मीठा फल साबित हो सकती है।"
read more at Times Now नवभारत


