कोविड-19 को लेकर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ आज बैठक करेंगे मनसुख मांडविया
एएनआई के अनुसार, कोविड-19 संक्रमण से संबंधित हालातों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया शुक्रवार दोपहर 3 बजे राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे। इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की थी। पीएमओ के अनुसार, चीन समेत कुछ देशों में फिर से कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।
read more at जनसत्ता


