अक्षय कुमार के हेयर ड्रेसर का हुआ निधन, ऐक्टर ने कहा- 15 साल से साथ काम कर रहे थे
अभिनेता अक्षय कुमार के हेयर ड्रेसर मिलन जाधव का निधन हो गया है। ऐक्टर ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, "आप अपने फंकी हेयर स्टाइल और आकर्षक मुस्कान...के साथ भीड़ में अलग दिखाई देते थे...आपने हमेशा सुनिश्चित किया कि...मेरा एक बाल भी इधर-उधर न हो।" बकौल अक्षय, मिलन उनके साथ 15 वर्षों से अधिक समय से थे।
read more at ABP न्यूज़


