लेक्चरर ने ट्वीट किया- 'विफल हो जाएगा चंद्रयान-3'; सरकार ने मांगा स्पष्टीकरण
कर्नाटक के एक लेक्चरर ने ट्वीट किया कि 'चंद्रयान-3 विफल हो जाएगा' जिसके बाद राज्य सरकार ने उससे स्पष्टीकरण मांगा है। राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री और बीजेपी नेता एस सुरेश कुमार ने भी स्कूली शिक्षा मंत्री मधु बंगरप्पा को पत्र लिखकर लेक्चरर के बयान पर स्पष्टीकरण की मांग की है। उन्होंने कहा, "ऐसा शख्स बच्चों को कैसे प्रोत्साहित करेगा?"


