दुनिया के सबसे उम्रदराज़ ज्ञात जंगली पक्षी की तस्वीर आई सामने
यूएस फिश ऐंड वाइल्डलाइफ सर्विस पैसिफिक ने बताया है कि दुनिया का सबसे उम्रदराज़ ज्ञात पक्षी 'विज़डम' अमेरिका के मिडवे अटॉल नैशनल वाइल्डलाइफ रिफ्यूज में लौट आया है। वन्यजीव अधिकारियों ने बताया कि लेसन अलबाट्रोस प्रजाति के इस पक्षी की उम्र कम-से-कम 71 साल है। गौरतलब है कि जीव विज्ञानियों ने 1956 में पहली बार 'विज़डम' का पता लगाया था।
read more at Hindustan Times


