उत्तराखंड की सुरंग में फंसे थे किस राज्य के कितने मज़दूर?
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) की सुरंग में 17 दिन से फंसे सभी 41 मज़दूरों को मंगलवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिनमें से सर्वाधिक 15 मज़दूर झारखंड के हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के 7 जबकि बिहार व ओडिशा के 5-5 मज़दूर शामिल हैं। वहीं, उत्तराखंड व पश्चिम बंगाल के 3-3, असम के 2 और हिमाचल प्रदेश का 1 मज़दूर शामिल है।
read more at Times Now नवभारत


