Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत का व्यापारिक निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 में $470-$480 बिलियन रहेगा: वाणिज्य सचिव

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 23 August 2022
वाणिज्य सचिव बी.वी.आर. सुब्रमण्यम ने मंगलवार को बताया कि देश में वस्तुओं का निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 में $470-$480 बिलियन के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने भरोसा जताया कि व्यापार घाटा ‘संतोषजनक स्तर’ से ऊपर नहीं जाएगा। गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष के पहले चार माह में व्यापार घाटा बढ़कर $100 बिलियन से अधिक हो गया है।
read more at भाषा