मालीवाल ने कहा- दिल्ली में सीएम आवास पर केजरीवाल के सहयोगी ने मुझे पीटा: रिपोर्ट्स
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'आप' की राज्यसभा सांसद व दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार ने उनसे मारपीट की। बकौल रिपोर्ट्स, मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को कॉल की थी। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा, "केजरीवाल ने मालीवाल को क्यों पिटवाया?"
read more at News18 हिंदी


