Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तरकाशी में ग्रामीणों ने टनल स्थल के पास निकाली स्थानीय देवता की डोली

short by शिखा तोमर / on Thursday, 23 November, 2023
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में निर्माणाधीन सुरंग धंसने से फंसे 41 मज़दूरों को निकालने के लिए चल रहे बचाव अभियान के दौरान ग्रामीणों ने वहां स्थानीय देवता की डोली निकाली। डोली यात्रा का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें ग्रामीण ढोल बजाते हुए बाबा बौखनाग की डोली के साथ टनल स्थल के पाास से गुज़रते दिखाई दे रहे हैं।