यूपी की जेल को खाने की गुणवत्ता के मामले में मिली 5-स्टार रेटिंग
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के ज़िला कारागार को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाने की गुणवत्ता को लेकर 5-स्टार रेटिंग और 'ईट राइट कैंपस' सर्टिफिकेट दिया है। विज्ञप्ति के अनुसार, जेल अधिकारियों और कैदियों ने साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा पर व्यापक रूप से काम किया। जेल के डीजी आनंद कुमार ने स्टाफ और कैदियों को बधाई दी है।
read more at ABP न्यूज़


