Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत-पाक मैच के दौरान पाकिस्तानी जर्सी पहनने पर भारतीय फैन को मिली जान से मारने की धमकी

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 31 August 2022
एशिया कप-2022 में दुबई में रविवार को भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तान की जर्सी पहने दिखे एक भारतीय फैन को जान से मारने की धमकी मिली है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले शख्स ने कहा कि उसने पाकिस्तानी फैन्स को चिढ़ाने के लिए वह जर्सी पहनी थी। बकौल फैन, जब वह स्टेडियम पहुंचा तो सारी भारतीय जर्सी बिक चुकी थीं।