डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के विरोध में जंतर-मंतर पर पहलवानों ने निकाला कैंडल मार्च
भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने रविवार को कैंडल मार्च निकाला। इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा और कई खाप पंचायतों के नेता पहलवानों से मिले और उनके समर्थन में धरना दिया। पिछले 15 दिनों से पहलवान धरने पर बैठे हैं।
read more at हिन्दुस्तान


