बिहार में ₹2 लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, उत्तराखंड में हुई ₹20 करोड़ की डकैती में था फरार
वैशाली (बिहार) पुलिस ने देहरादून (उत्तराखंड) के एक ज्वेलरी शोरूम से नवंबर में दिनदहाड़े हुई ₹20 करोड़ की डकैती के मामले में फरार चल रहे बदमाश प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रिंस पर ₹2 लाख का इनाम घोषित था। बकौल एसपी रवि रंजन, पुलिस ने गुप्त सूचना पर प्रिंस के ठिकाने पर छापा मारा था।
read more at हिन्दुस्तान


