नोकिया ने की दुनिया की पहली 'इमर्सिव' फोन कॉल
नोकिया ने सेल्युलर नेटवर्क पर दुनिया की पहली 'इमर्सिव' वॉयस कॉल की है। यह कॉल नोकिया के सीईओ पेका लुंदमार्क ने नई 3जीपीपी इमर्सिव वॉयस और ऑडियो सर्विसेज़ (आईवीएएस) कोडेक के ज़रिए की। आईवीएएस कोडेक टेक्नोलॉजी से ग्राहक रियल टाइम में 3डी स्पेशल साउंड में बात सुन सकते हैं जबकि वर्तमान में स्मार्टफोन पर ऑडियो कॉल मोनोफोनिक होती हैं।
read more at हिन्दुस्तान


