धीमी ओवर गति को लेकर पाक टीम पर लगा मैच फीस का 10% जुर्माना, डब्ल्यूटीसी पॉइंट भी कटे
पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में धीमी ओवर गति को लेकर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया और आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में उनके कुल 2 अंक काट लिए गए हैं। गौरतलब है कि पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 360 रनों से हरा दिया था।
read more at हिन्दुस्तान


