दक्षिण अफ्रीकी पेसर शबनीम ने इंटरनैशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से लिया संन्यास
दक्षिण अफ्रीका की तेज़ गेंदबाज़ 34-वर्षीय शबनीम इस्माइल ने इंटरनैशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से संन्यास लेने की घोषणा की है। शबनीम ने इसे लेकर एक बयान जारी कर कहा कि अब वह अपने परिवार के साथ ज़्यादा समय बिताना चाहती हैं। 241 इंटरनैशनल मैच में कुल 317 विकेट लेने वालीं शबनीम ने डब्ल्यूपीएल-2023 में भी हिस्सा लिया था।
read more at Times Now नवभारत


