चुनावी नतीजों के बाद जेल में दिल्ली सीएम से मिलीं उनकी पत्नी, राघव चड्ढा भी रहे साथ
'पीटीआई' को आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने के बाद बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनकी पत्नी सुनीता ने तिहाड़ जेल में मुलाकात की। इस दौरान 'आप' सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। जेल के विज़िटर्स रूम में आधे घंटे तक दोनों को केजरीवाल से मिलने की अनुमति दी गई थी।
read more at ABP न्यूज़


