यूपी में रस्सी से बांधकर स्कूली बच्चों को ई-रिक्शा पर बिठाया गया, कटा चालान
अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में 4 स्कूली बच्चों को ई-रिक्शा की सीट पर रस्सी से बांधकर बिठाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में ई-रिक्शा पर 10 से ज़्यादा बच्चे बैठे हुए नज़र आ रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा चालक का ₹8,200 का चालान काटा गया है।
read more at News18 हिंदी


