महाराष्ट्र खुश है कि बालासाहेब ठाकरे का शिवसैनिक मुख्यमंत्री बना है : एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य खुश है कि बालासाहेब ठाकरे का शिवसैनिक मुख्यमंत्री बना है। उन्होंने कहा, "हम बालासाहेब की...विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे...देवेंद्र फडणवीस ने मुझे...मुख्यमंत्री बनने का मौका देकर बड़ा दिल दिखाया।" बकौल शिंदे, वह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें समर्थन देने वाले 50 विधायकों के निर्वाचन क्षेत्र में पर्याप्त विकास कार्य हों।
read more at भाषा


