मैं कोई अपराधी नहीं, मुख्यमंत्री हूं, मुझे सिंगापुर जाने से क्यों रोका जा रहा है?: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उन्हें केंद्र सरकार सिंगापुर में आयोजित 'वर्ल्ड सिटीज़ समिट' में जाने से रोक रही है। उन्होंने कहा, "मैं कोई अपराधी तो हूं नहीं...एक चुना हुआ मुख्यमंत्री हूं...मुझे वहां जाने से क्यों रोका जा रहा है...ये मेरी समझ के बाहर है।" बकौल केजरीवाल, केंद्र को इस यात्रा को नहीं रोकना चाहिए।
read more at Times Now नवभारत


