पंजाब में 'आप' के पूर्व सांसद धर्मवीर कांग्रेस में हुए शामिल, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव
पटियाला (पंजाब) से 'आप' के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्हें दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। गांधी ने 2016 में 'आप' छोड़कर खुद की पार्टी 'नवां पंजाब पार्टी' का गठन किया था। अटकलें हैं कि वह पटियाला से लोकसभा चुनाव-2024 लड़ सकते हैं।
read more at ABP न्यूज़


