Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान सरकार कृषि विषय में पढ़ाई करने वाली छात्राओं को देगी ₹40,000 तक की प्रोत्साहन राशि

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 22 June, 2023
राजस्थान सरकार ने कृषि विषय में अध्ययन करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। राज्य सरकार के मुताबिक, कृषि विषय का चयन करने पर सीनियर सेकेंडरी में ₹15,000 सालाना व ग्रैजुएशन/पोस्ट ग्रैजुएशन में ₹25,000 सालाना और पीएचडी में ₹40,000 सालाना देने का प्रावधान है। बकौल सीएम गहलोत, यह बेटियों के लिए एक नज़ीर है।