Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने की ट्रेन हादसे के बचाव कार्य में मदद व रक्तदान करने वाले नागरिकों की प्रशंसा

short by अनिल कुमार / on Sunday, 4 June, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों द्वारा ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों की मदद किए जाने की प्रशंसा की है। उन्होंने ट्वीट किया, "विपरीत परिस्थितियों में देश के लोगों द्वारा दिखाया गया साहस और करुणा वास्तव में प्रेरणादायक है...दुर्घटना के तुरंत बाद नागरिक बचाव कार्यों में मदद के लिए जुट गए। कई लोग रक्तदान करने के लिए कतार में खड़े थे।"
read more at Twitter