विश्व में 5% महिला पायलट, भारत में यह संख्या करीब 15% है: सरकार
सरकार ने बताया है कि इंटरनैशनल सोसायटी ऑफ वुमेन एयरलाइन पायलट्स के अनुसार विश्व में कुल पायलटों में से 5% महिलाएं हैं जबकि भारत में महिला पायलटों की संख्या लगभग 15% है। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में बताया है कि देश में महिला और पुरूष वर्ग के पायलटों की संख्या बढ़ाने के लिए कदम उठाए गए हैं।
read more at भाषा


