Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बांग्लादेश की बढ़ती अर्थव्यवस्था देखकर हमें शर्म आती है: पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ

short by चंद्रमणि झा / on Thursday, 25 April, 2024
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने पाकिस्तान के कारोबारियों के साथ बैठक के दौरान बांग्लादेश की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा, "मैं छोटा था तब हमें बताया जाता था कि पूर्वी पाकिस्तान हमारे कंधों पर बोझ है। हम जानते हैं कि वह 'बोझ' आज कहां पहुंच गया है। उनकी अर्थव्यवस्था देखकर हमें शर्म आती है।"