Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

1 जुलाई से चेक से संपत्ति कर का भुगतान स्वीकार नहीं करेगा दिल्ली नगर निगम

short by मनीष झा / on Wednesday, 5 June, 2024
दिल्ली नगर निगम ने कहा है कि वह 1 जुलाई से चेक के ज़रिए संपत्ति कर का भुगतान स्वीकार नहीं करेगा। नगर निगम के मुताबिक, चेक बाउंस होने से उत्पन्न कानूनी मुद्दों के कारण यह फैसला लिया गया है। बकौल नगर निगम, जुलाई से संपत्ति कर का भुगतान किसी भी ऑनलाइन माध्यम समेत अन्य माध्यमों के ज़रिए करना होगा।
read more at भाषा