Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ताज़ा ख़बरें हिंदी में

आज़म खान को जेल से बाहर आते ही पकड़ ले गई ED की टीम, समर्थकों ने किया हंगामा
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Saturday, 31 October, 2026
हाईकोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद सपा नेता आज़म खान शनिवार शाम रामपुर जेल से रिहा हुए, लेकिन बाहर निकलते ही ईडी की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान उनके समर्थकों ने हंगामा किया। वहीं, जेल के बाहर सुरक्षा के मद्देनज़र पहले ही सीआरपीएफ बुला ली गई थी। उन्हें गाज़ियाबाद के PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सोया चंक्स या अंडे, किसमें मिलता है बेहतर प्रोटीन? डॉक्टर ने दी जानकारी
short by पंकज कसरादे / on Saturday, 31 October, 2026
डॉ. शुभम वत्स्य के मुताबिक, 100 ग्राम सूखे सोया चंक्स में करीब 50 ग्राम प्रोटीन होता है जबकि 100 ग्राम अंडे में 12-13 ग्राम प्रोटीन मिलता है। हालांकि, सोया पकने पर पानी सोखकर भारी हो जाता है। बकौल डॉक्टर, प्रोटीन क्वालिटी और पाचनशीलता में अंडे आगे हैं जबकि सोया फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है।
read more at Instagram
UP में बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनाने का एलान, रेल मंत्री ने बताया किस रूट पर चलेंगी ट्रेनें, कितना लगेगा टाइम
short by पंकज कसरादे / on Saturday, 31 October, 2026
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर प्रदेश में बुलेट ट्रेन के नॉर्दर्न कॉरिडोर की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि यह कॉरिडोर दिल्ली से आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, पटना होते हुए गुवाहाटी तक जाएगा। इसके शुरू होने पर दिल्ली से वाराणसी का सफर 3 घंटे 33 मिनट और वाराणसी से पटना का सफर सिर्फ एक घंटे में पूरा होगा।
दिवाली पर घर की साफ-सफाई आपको ICU में पहुंचा सकती है, डॉक्टर ने दी ये चेतावनी
short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 31 October, 2026
फिज़िशियन डॉक्टर पंक्ति भट्ट शाह ने बताया है कि दिवाली से पहले एक महिला ने घर की साफ-सफाई की और 3-दिन बाद उसे ICU में ऑक्सीजन के साथ एडमिट होना पड़ा। उन्होंने सुझाव दिया, "हमेशा N95 मास्क पहनकर सफाई करें। झाड़ू मत लगाएं, गीला कपड़ा या वैक्यूम क्लीनर इस्तेमाल करें। सांसों से सीटी जैसी आवाज़ आए...तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।"
read more at Instagram
वायु प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली-NCR में 5-20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
short by Shikha Tomar / on Saturday, 31 October, 2026
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण रोकने के लिए CAQM ने 5-20 नवंबर तक सरकारी व निजी कार्यालयों में 50% कर्मचारियों को ही ऑफिस बुलाने का निर्देश दिया है। बाकी कर्मचारी वर्क-फ्रॉम-होम करेंगे। यह नियम दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गाज़ियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में लागू होगा। इस दौरान एनसीआर में धूल उड़ाने वाले निर्माण कार्यों पर भी रोक रहेगी।
'कांटे' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन
short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 31 October, 2026
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'कांटे', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'मुसाफिर', 'जज़्बा' और 'काबिल' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बाथरूम में गिरने के कारण उनका निधन हुआ लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संजय 2002 में जानलेवा कार दुर्घटना का शिकार होने के बावजूद बच गए थे।
पाक PM शहबाज़ शरीफ हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में भारत पर पाक की जीत का जश्न मनाने पर हुए ट्रोल
short by पंकज कसरादे / on Saturday, 31 October, 2026
हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वाली पोस्ट X पर शेयर करने के बाद पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ ट्रोल हो गए। एक यूज़र ने तंज़ कसते हुए लिखा, "अब कल राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दीजिए।" वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा, "वर्ल्ड कप जीतने पर...पाकिस्तान को बधाई।"
read more at X
भारत का खुद का GPS सिस्टम होगा मज़बूत, ISRO ने लॉन्च के बाद निर्धारित कक्षा में स्थापित किया NVS-03
short by शुभम गुप्ता / on Friday, 30 October, 2026
भारत का अगली जेनरेशन का नेविगेशन सैटेलाइट 'NVS-03', GSLV-F18 रॉकेट से सफलतापूर्वक लॉन्च होकर निर्धारित कक्षा में स्थापित हो गया है। यह NVS सीरीज़ की सेकेंड जेनरेशन का तीसरा सैटेलाइट है। इसे भारत की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली ‘नेविगेशन विद इंडियन कॉन्स्टेलेशन’ (NavIC) को मज़बूत करने और नेविगेशन सेवाओं को लगातार जारी रखने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
read more at ISRO
पहली बार होर्मुज़ स्ट्रेट में लिंपेट माइंस से हमला, 27 भारतीयों वाला टैंकर बना निशाना
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 30 October, 2026
होर्मुज़ स्ट्रेट में शुक्रवार को 27 भारतीय नाविकों को ले जा रहे टैंकर पर लिंपेट माइंस से हमला हुआ। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई। पहली बार इस स्ट्रेट में लिंपेट माइंस से हमला किया गया जो चुंबक से जहाज़ के निचले हिस्से में चिपकाए जाने वाले विस्फोटक हैं।
read more at AIR
त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस की नज़र, यूपी DGP ने दिए पेट्रोलिंग बढ़ाने की निर्देश
short by / on Saturday, 31 October, 2026
यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने दिवाली समेत आगामी त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बाज़ारों में फुट पेट्रोलिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता, पटाखा दुकानों की जांच और यातायात प्रबंधन के निर्देश दिए। वहीं, अवैध मादक पदार्थों व तस्करी पर भी कड़ी नज़र रखने को कहा गया।
read more at Livehindustan
Load More